ZIM vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका ने बुलावायो में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भले ही मेजबान जिम्बाब्वे को 328 रन से शिकस्त दी हो, लेकिन मेहमान टीम के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, 30 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक ठोका और फिर दूसरी पारी में कमाल की बॉलिंग करते हुए 5 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के बलबूते उन्होंने अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।