मार्क ने बताया आज के मैच को 'सेमीफाइनल'
मार्क वुड ने कहा ‘वुड ने कहा, ‘दूसरे मैच में हमने उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने विकेट लिए, लेकिन हमने उनकी गेंदों पर रन बनाकर दबाव बनाया।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें पहले ओवर में ही विकेट मिल जाते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। हमें उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा, ताकि वह दबाव नहीं बना सकें।’ वुड ने आज के मैच को बेहद महत्वपूर्ण बताया साथ ही कहा की उनकी टीम इस मैच को विश्व कप सेमीफाइनल की तरह लेगी, ताकि दबाव का सामना करने की आदत डाल सकें। उन्होंने कहा, ‘पहले मैच के बाद निराशा थी, लेकिन हमें पता था कि दूसरे मैच में क्या करना है। हमने अच्छी जीत दर्ज की। हम अब इस मैच को सेमीफाइनल या फाइनल की तरह लेंगे। एक ऐसा मैच जिसे हर हालत में जीतना है। हमने पिछले साल ऐसे हालात का बखूबी सामना किया है और कल भी करेंगे।’