1) पहला सत्र होगा महत्वपूर्ण
टीम इंडिया ने पहले सत्र में ज्यादा रन नहीं दिए और बेयरस्टो, स्टोक्स, सैम बिलिंग्स को आउट कर दिया तो मैच अपने पक्ष में आ सकता है। जो रूट खड़े रहेंगे लेकिन दबाव में वो भी अपना विकेट दे सकते हैं। अगर टीम इंडिया के गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए तो इंग्लैंड बहुत आसानी से मैच जीत जाएगा। पांचवें दिन के पहले दस ओवर काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। इन दस ओवरों में पता चल जाएगा कि मैच किसके पक्ष में जा रहा है। अब इन दस ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को अपना दम दिखाना होगा।