7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: Jonny Bairstow ने भारत के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, बनाए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स

भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 119 गेंदों में भारत के खिलाफ अपना शतक लगाया, इसके साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Jul 2022, 6:57 PM IST

Jonny Bairstow

Jonny Bairstow

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है और इस मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने अपना शतक 119 गेंदों में पूरा किया, एक समय 84 रनों पर 5 विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 54 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बना लिए हैं और क्रीज पर बेयरस्टो के साथ सैम बिलिंग्स 24 रन बनाकर मौजूद हैं

Jonny Bairstow ने नाम किए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड

1) गौरतलब है कि जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ 119 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस शतक के बाद वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ साल 2016 के बाद से टेस्ट मैच खेलते हुए सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने अपने 100 रनों के दौरान 14 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: वाह बुमराह वाह, Ben Stokes का ऐसा पकड़ा कैच, हर जगह हो रही तारीफ देखें वीडियो

2) भारत के खिलाफ शतक लगाकर जॉनी बेयरस्टो दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने पांच नंबर के बाद बल्लेबाजी करते हुए 1 कैलेंडर ईयर में 5 से अधिक शतक लगाए हैं। बता दें कि इससे पहले तीन शतक उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगाए थे जब न्यूजीलैंड के टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर आई थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क के नाम था।

मैच में का हाल बताए तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने अपनी पहली पारी में ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए। पंत ने 146 तो जडेजा ने 104 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड के टीम एक 174 रनों से पीछे है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है।

यह भी पढ़ें - इतने करोड़ के मालिक हैं Harbhajan Singh, घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।