31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम में 4 बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए गए है। सीनियर खिलाड़ियों की इस बार वापसी हुई है। इंग्लैंड ने भी दो बदलाव इस बार प्लेइंग इलेवन में किए है। टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इंग्लैंड के लिए भी ये बड़ा मुकाबला होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Jul 2022, 6:47 PM IST

ind vs eng England won the toss and decided to bowl first india

टीम इंडिया में बड़े बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम में इस बार दो बदलाव देखने को मिले हैं और वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए है। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की वापसी इस बार हुई है। पहले टी-20 की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन, दीपक हुडा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह खेल रहे थे लेकिन दूसरे टी-20 में इन्हें मौका नहीं मिला है। इनकी जगह अब सीनियर खिलाड़ियों ने ले ली है। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और रोहित शर्मा इस बार ओपनिंग करेंगे। ईशान किशन इस बार प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आएंगे।


टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जोश बटलर (कप्तान), डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लेशन, मैथ्यू पार्किंसन।



इंग्लैंड की तरफ से इस बार रिचर्ड ग्लेशन ने 34 साल की उम्र में टी-20 डेब्यू किया है। इसके अलावा डेविड विली भी टीम में नजर आएंगे। इंडिया ने पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पचास रनों से हराया था। टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में अच्छा काम किया था। हार्दिक पांड्या ने उस मुकाबले में अर्धशतक लगाया और चार विकेट लिए। इस बार भी उनसे टीम को बहुत उम्मीदें होंगी। खैर टीम इंडिया दूसरा मुकाबला भी जीतना चाहेगी। अगर ये मुकाबला जीत लिया तो फिर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक 20 मुकाबले हुए है। टीम इंडिया को 11 में जीत हासिल हुई है और इंग्लैंंड को 9 मैचों में जीत मिली है।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम, वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय B टीम करेगी दौरा