
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 364 रन बनाए हैं। केएल राहुल (KL Rahul) ने सबसे ज्यादा 129 रनों की पारी खेली है। राहुल को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने डोमिनिक सिबली के हाथों कैच आउट कराया।
129 रन पर आउट हुए राहुल
पहले दिन 127 रनों पर नाबाद रहने वाले राहुल की बल्लेबाजी को देखकर उनके चाहने वाले करोड़ों भारतीयों को लग रहा था कि वह दूसरे दिन दोहरा शतक लगाएंगे। लेकिन हुआ उसके बिल्कुल उलट और वह अपने स्कोर में सिर्फ 2 रन जोड़कर 129 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसी के साथ उनके फैंस की इंग्लैंड में नया इतिहास रचने की उम्मीद धूमिल हो गईं।
राहुल के पास था इतिहास रचने का सुनहरा मौका
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) पर केएल राहुल के पास दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। वह पहले दिन शतक लगा चुके थे और दूसरे दिन तरोताजा होकर क्रीज पर लौटे थे। आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने लॉर्ड्स के मैदान पर डबल सेंचुरी (Double Century) नहीं लगाई है। केएल राहुल (KL Rahul) अगर शुक्रवार को 73 रन और जोड़ लेते तो वह यह कारनामा कर सकते थे। इसी के साथ वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाते।
लॉर्डस के ग्रांउड पर भारतीय बल्लेबाजों के हाइएस्ट स्कोर
1. वीनू मांकड़, 184 रन, (साल 1952)
2. दिलीप वेंगसरकर, 157 रन, (साल 1982)
3. सौरव गांगुली, 131 रन, (साल 1996)
4. केएल राहुल, 129 रन, (साल 2021)
5. दिलीप वेंगसरकर, 126 रन*, (साल 1986)
Published on:
13 Aug 2021 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
