26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG : रोहित शर्मा ने अपने कॅरियर में दर्ज कराया एक और नया रिकॉर्ड

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Sep 2021, 7:00 PM IST

rohit_sharma-3.jpg

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीसरे दिन अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए है। वह इस क्लब में जगह बनाने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

यह है 15 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। अगर वर्ल्ड की बात की जाए तो इसमें रोहित शर्मा का नाम 39वें स्थान पर आता है।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG : उमेश यादव 150 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने

वनडे 9025 रन बना चुके हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने ज्यादातर रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं। वनडे में वह अब तक 9025 रन बना चुके हैं। अपने 15 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए रोहित ने 397 पारियों में खेली हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 356 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।

वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं रोहित
एकदिवसीय क्रिकेट में तो रोहित वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। क्योंकि उनके नाम इस प्रारूप में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रोहित ने बेहतरीन खेल दिखाया है। नई गेंद के साथ टिककर खेलने की क्षमता उन्होंने बखूबी दिखाई है। केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत रोहित ने दिलाई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग