31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा के पुल शॉट से 6 साल की मीरा हुई घायल, मैच के बाद चॉकलेट्स और टैडी दिया गिफ्ट

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में रोहित ने पांच सिक्स जड़े। इस दौरान एक गेंद क्राउड में बैठी बच्ची के ऊपर लग गई। मैच के बाद रोहित ने का खास अंदाज इस बच्ची के लिए देखने को मिला। रोहित ने मुलाकात कर इस बच्ची को गिफ्ट दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jul 2022, 3:49 PM IST

ind vs eng rohit sharma six hits little girl crowd 1st odi oval

टीम इंडिया की हुई जीत

टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दस विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इंग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए 110 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए ये लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली। इस पारी में रोहित ने पांच गगनचुंबी सिक्स भी लगाए। हालांकि उनके एक सिक्स की वजह से क्राउड में बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को देखकर कुछ देर के लिए सभी सहम गए थे। तुरंत फीजियो ने भी इस बच्ची की तरफ दौड़ लगाई और उसका इलाज किया। अच्छी बात ये रही कि बच्ची को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी। मैच के बाद रोहित ने इस बच्ची से मुलाकात की और गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट्स और टैडी दिया।


सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल ये वाकया भारतीय पारी के दौरान पांचवें ओवर में हुआ था। तेज गेंदबाज डेविड विली ने अपने ओवर की तीसरी बॉल काफी शॉर्ट डाली थी जिस पर रोहित शर्मा ने हुक शॉट मारते हुए गेंद को लेग साइड में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ये गेंद डायरेक्ट मीरा नाम की बच्ची को लग गई। जब गेंद बच्ची को लगी तब उसके पिता ने तुरंत उसे गले लगा लिया था।

यह भी पढ़ें- भारत ने ICC ODI रैंकिंग में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया


मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी दरियादिली दिखाई और मीरा से मिलने चले गए। रोहित ने खास अंदाज में इस बच्ची को गिफ्ट दिया। रोहित की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इंग्लैंड की इस मैच में शुरूआत से ही खराब हालत हो गई थी। इंग्लैंड की टीम 110 रनों पर ही सिमट गई थी।जसप्रीत बुमराह ने 6 और मोहम्मद शमी ने 3 विकेट अपने नाम किए। जवाब में टीम इंडिया ने 10 विकेट से ये मैच जीत लिया। रोहित शर्मा 76 और शिखर धवन 31 रन बनाकर नाबाद रहे।