30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली की आलोचना कर रहे फैंस और क्रिकेटर्स को शोएब अख्तर ने दिया करारा जवाब

विराट कोहली की इस समय हर कोई आलोचना कर रहा है लेकिन कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स हैं जो उनके समर्थन में हैं। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस बार विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आलोचना कर रहे फैंस और क्रिकेटर्स को करारा जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Jul 2022, 9:11 PM IST

ind vs eng shoaib akhtar on virat kohli performance says great player

विराट को लेकर बयान

विराट कोहली हमेशा अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस समय वो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। फैंस और दिग्गज क्रिकेटर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि कुछ क्रिकेटर्स ने उनका समर्थन भी किया है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट की तारीफ की। इसके बाद अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने बड़ा बयान दिया है। विराट की आलोचना कर रहे फैंस और क्रिकेटर्स को अख्तर ने जमकर लताड़ लगाई। अख्तर के इस बयान की विराट कोहली के फैंस काफी सराहना कर रहे हैं। विराट पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। तीन साल से उन्होंने कोई सेंचुरी नही बनाई है। इस वजह से ही फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

खैर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान देते हुए कहा, कोहली अभी खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन इससे वे निकल जाएंगे। लोग मुझे कहते हैं कि विराट कोहली के करियर में कुछ नहीं रहा। वो आने वाले वक्त में कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन मैं विराट का सपोर्ट इसलिए कर रहा हूं क्योंकि ये कोई खालाजी का घर नहीं है जो 70 शतक लगा दिए। ये कोई कैंडीक्रश नहीं हो रहा जो अगले ने 70 सौ कर दिए। ये वही कर सकता है तो जो ग्रेट होता है।

इस बार बहुत गुस्से में अख्तर नजर आए और उन्होंने आगे कहा, मेरी तो ख्वाहिश है, अब जो इस फेस के बाद विराट कोहली बाहर आएगा वो दुनिया का कोई और ही बंदा होगा। विराट का कुछ चीजों पर फोकस करना है। परफॉर्म नहीं हुआ तो कोई बात नहीं लोग बाहर निकालने का कह रहे हैं तो क्या हुआ। ये जो चारी चीजें हो रही हैं ये आपको बड़ा बनाने के लिए हो रही हैं। आपको इन सबसे डरना नहीं है। आप अभी बहुत छोटे हो और फिट भी हो।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं



विराट कोहली की टीम में अब जगह खतरे में लग रही है। लंबे समय से वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी विराट कोहली का बचाव किया था। रोहित काफी गुस्से में आ गए थे। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा। विराट कोहली से इस बार उम्मीद है कि वो बड़ी पारी यहां पर खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी जिसने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन-शतक-अर्धशतक-सिक्स और चौके लगाए