
इस सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है।
IND vs ENG Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला बर्मिघम के एजबेस्टन में आज यानि 1 जुलाई से खेला जाएगा। इस सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। ऐसे में अगर भारत यह टेस्ट जीत जाता है। या फिर इसे ड्रा करा लेता है तो भारत 15 साल बाद इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतेगा, आखिरी बार टीम ने साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में यह कारनामा किया था।
IND vs ENG Test: कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच यह आखिरी मुकाबला एक जुलाई से पांच जुलाई यानी शुक्रवार से मंगलवार के बीच खेला जाएगा।
IND vs ENG Test: कहां खेला जाएगा यह मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
IND vs ENG Test कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे होगा और पहली गेंद तीन बजे फेंकी जाएगी।
IND vs ENG Test:कहां देख सकते हैं ये टेस्ट मच ?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
IND vs ENG Test: ऑनलाइन कहा देख सकते हैं ?
इस मैच को आप सोनी लीव एप पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी अन्य अपडेट या जानकारी के लिए हमारे साथ patrika.com पर बने रहे।
Updated on:
01 Jul 2022 09:36 am
Published on:
30 Jun 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
