पिछले 3 सालों से सबसे आगे-
इस साल विराट सबसे आगे निकल गए हैं इसके साथ ही वह 2016 और 2017 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। विराट ने 2016 में 86.50 की औसत से 2595 रन बनाए थे वहीं उन्होंने 2017 में 68.73 की औसत से 2818 रन बनाए थे। पिछले तीन सालों से विराट की बादशाहत क्रिकेट जगत में कायम हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 149 और 51 रनों की पारी खेल विराट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ते टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने थे। इसके साथ ही वह ODI क्रिकेट में लम्बे समय से नंबर 1 बल्लेबाज हैं।