29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Eng : भारत की वो गलतियां जो न हुई होती तो इंग्लैंड 100 रन से पहले हो जाता ऑल आउट

इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों की अच्छी बल्लेबाजी से एक सम्मानजनक स्कोर बना लिया।हालंकि इसमें भारतीय टीम द्वारा की गई कुछ गलतियां भी बड़ी कारण रही जो अंग्रेजी टीम 246 रन बनाने में कामयाब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Aug 2018, 5:35 PM IST

Ind vs Eng : भारत की वो गलतियां जो न हुई होती तो इंग्लैंड 100 रन से पहले हो जाता ऑल आउट

Ind vs Eng : भारत की वो गलतियां जो न हुई होती तो इंग्लैंड 100 रन से पहले हो जाता ऑल आउट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच इस समय साउथहैम्पटन में खेला जा रहा है। आज इस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल प्रगति पर है।इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों की अच्छी बल्लेबाजी से एक सम्मानजनक स्कोर बना लिया।हालंकि इसमें भारतीय टीम द्वारा की गई कुछ गलतियां भी बड़ी कारण रही जो अंग्रेजी टीम 246 रन बनाने में कामयाब रही।जबकि एक समय ऐसा लग रहा था इंग्लैंड की टीम 100 भी नहीं बना पाएगी आइये जानते हैं भारतीय टीम से कहां चूक हुई जिसके बाद इंग्लैंड यह स्कोर खड़ा कर पाया।


इंग्लैंड टीम थी बैकफुट पर
पिच ने जो मिजाज खेल के पहले दिन के पहले ही सत्र में दिखाएं थे उसे देख खेल विश्लेषकों का कहना है चौथी पारी में भारतीय टीम को इस पिच पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।इंग्लैंड ने अपने पहले 4 विकेट्स केवल 36 रन पर ही गवां दिए थे । उन्हें पांचवा झटका 69 पर तो छठा 86 के स्कोर पर लगा ।आपको बता दें इसके बाद ही भारतीय टीम ने मैच में थोड़ी ढ़िलाई दे दी । इस असावधानी का खामियाजा यह हुआ की इंग्लैंड 6 विकेट पर ही 166 तक पहुंच गई । दसवां झटका इंग्लिश टीम को 246 पर लगा तब तक थोड़ी देर हो चुकी । भारतीय टीम ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को बैकफुट पर डालने का एक अच्छा और आसान मौका गंवा दिया था ।

इंग्लैंड की पारी में भारतीय टीम की कुछ गलतियां काफी भारी पड़ी आइये अब उन पर एक नजर डालते है ।


1. हार्दिक पांड्या ने टी-20 की तरह लुटाए रन :- टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में काफी खराब गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पांड्या ने अपने 8 ओवर में ही 51 रन लुटा दिए । ऐसा लग रहा था हम टेस्ट हार्दिक अभी तक टी 20 की यादों से बाहर नहीं निकल पाए है । कम से कम उनकी गेंदबाजी को देख कर तो यहीं लगता है ।

2. अश्विन का इस्तेमाल ठीक से नहीं हुआ :- जैसा हम सब जानते हैं, इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन को ठीक से नहीं खेल पाते हैं । ख़ास कर इंग्लैंड के अंतिम 4 बल्लेबाज स्पिन को अच्छे से नहीं खेल रहे थे।ऐसे में अश्विन का ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नही हुआ।आश्विन ने बस 14.4 ओवर ही फेकें जिसमें उन्होंने खतरनाक दिख रहे मोईन अली और सैम कुरैन का विकेट निकाला था ।

3. ऋषभ पंत ने छोड़े कैच दिए एक्स्ट्रा रन :- इस मैच के में ऋषभ पंत ने विकेट लेने के मौके कई मौका गवां दिए।इसके साथ ही पंत ने इंग्लैंड की पारी में 34 रन एक्स्ट्रा के लुटा दिए।ऋषभ पंत ने बटलर का कैच भी छोड़ा।हालंकि बटलर जल्द ही शमी का शिकर बन गए । उन्होंने आउट होने से पहले 21 रन बनाये ।


4. इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के सामने दिखी आक्रमकता की कमी :- विराट कोहली वैसे तो आक्रमक कप्तान माने जाते हैं । लेकिन कल इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों के सामने वो ज्यादा आक्रमक फैसले नहीं ले पाएं । इंग्लैंड ने एक समय 86 रन पर 6 विकेट गँवा दिए थे।इसके बाद जरुरत थी आक्रमक फिल्ड सेट करके पुछल्ले बल्लेबाजों पर अतरिक्त दबाव डालने का।आपको बता दें इस समय आक्रमक फिल्ड नहीं सेट की गई जिससे इंग्लैंड ने अपने आखिर 4 विकेट में 160 रन जोड़ डाले।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग