IND vs NZ 3rd ODI : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही है। भारत आज इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरा है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉड तोड़ दिए हैं। भारत के सिक्सर किंग अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने इस मैच में एक पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।