Mohammed Shami and Hasin Jahan : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पत्नी हसीन जहां से विवाद एक बाद फिर चर्चाओं में है। कोलकाता की एक कोर्ट ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को 1 लाख 30 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने साफ किया कि 1 लाख 30 हजार रुपये में से 50 हजार रुपये हसीन जहां के लिए व्यक्तिगत गुजारा भत्ता होगा और 80 हजार रुपये उनकी बेटी के रखरखाव का खर्च होगा जो हसीन जहां के साथ रह रही है। अदालत के आदेश के बाद हसीन जहां ने प्रतिक्रिया देते हुए गुजारा भत्ते को कम बताया है।