IND vs NZ 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम हैदराबाद और रायपुर में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त के साथ इंदौर पहुंच चुकी है। इसी बीच भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बस से इंदौर जाते समय टीम के साथी खिलाड़ी की हैरान करने वाली फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। युजवेंद्र ने फोटो के ऊपर लिखा है... ट्रैवल पार्टनर। इस फोटो को देख क्रिकेट फैंस भी चौँक गए कि आखिर टीम इंडिया की बस ये अनजान महिला कौन है, जो टीम इंडिया ड्रेस भी पहने हुए है। आप भी इस फोटो देख हैरान होंगे तो आइये आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है?