29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानें क्यों?

IND vs NZ 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला कल 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया को सीरीज में अजेय बढ़त हासिल है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। मैच से पहले दिग्गजों ने बड़ी सलाह दी है। अगर ये सलाह मानी गई तो रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी मैच से बाहर हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Jan 2023, 11:36 AM IST

ind-vs-nz-3rd-odi-wasim-jaffer-ravi-shasti-advices-virat-kohli-and-rohit-sharma-to-take-break-from-3rd-odi.jpg

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानें क्यों?

IND vs NZ 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने हैदराबाद और रायपुर में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। मैच से पहले भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट वसीम जाफर ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को एक बड़ी अहम सलाह दी है। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ये सलाह दे चुके हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दिग्गजों की सलाह मानते हैं तो वह आखिरी मैच से बाहर हो सकते हैं।

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का कहना है कि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने चाहिए, ताकि वे टेस्ट सीरीज से पूर्व लय हासिल कर सकें। जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा रणजी ट्रॉफी खेलना बहुत जरूरी है। अगर वे एक भी रणजी मैच खेलेंगे तो दो पारियां खेलने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना अनुभव रखते हैं। आपको मैच टाइम की आवश्यकता होती है, खासकर लाल गेंद के क्रिकेट में।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बड़ा मौका

जाफर ने आगे कहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज सभी दृष्टिकोण से एक बड़ी सीरीज है। चाहे उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से देखें, जिसमें भारत अपनी जगह बना सकता है या फिर भारतीय टीम दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बन सकती है। इस सीरीज में टीम इंडिया को वह सब कुछ करना चाहिए, जो वह कर सकती है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने कुछ समय से अधिक टेस्ट नहीं खेले हैं। वहीं, रोहित के साथ कई अन्य का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

यह भी पढ़े - आईसीसी अवार्ड के विजेताओं का ऐलान आज, सूर्या समेत भारत के ये पांच खिलाड़ी रेस में

रवि शास्त्री ने दिया सचिन तेंदुलकर का उदाहरण

बता दें कि जाफर से पहले रवि शास्त्री ने भी मैच की कमेंट्री के दौरान कहा था कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे न खेलकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की तैयारी को लेकर रणजी खेलें। उन्होंने सचिन का उदाहरण भी देते हुए बताया कि 25 साल पूर्व सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सीसीआई में खेले थे और दोहरा शतक जड़ा था। इसके दो महीने बाद 1998 में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूप में 1000 से अधिक रन बनाए थे।

यह भी पढ़े - भारत ने न्यूजीलैंड से छीनी बादशाहत, टीम इंडिया नंबर-1 के ताज से महज एक जीत दूर