IND vs NZ 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला कल 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया हैदराबाद और रायपुर में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त के साथ इंदौर पहुंच चुकी है। मैच से एक दिन पहले सोमवार को टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने सोमवार को जहां नेट्स पर जमकर पसीना बहाया तो वहीं तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल के दर्शन किए और अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने को लेकर मन्नत भी मांगी।