31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Nz : विराट रिकॉर्डों के सिरमौर कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और विशाल रिकॉर्ड

कानपुर में कैप्टन कोहली ने एक और विशाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Oct 2017, 4:26 PM IST

virat kohli

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की श्रंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुआयना पेश कर रहे हैं। मैच में कोहली के नाम पर एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। अपनी पारी का 83वां रन लेते ही कोहली 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही मैच में कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रीन पार्क में रोहित शर्मा 145 रन और कोहली 94 रन बना कर खेल रहे हैं।

सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके है। कोहली ने यह कारनामा अपने 202 मैच में भी कर दिया। इससे पहले सबसे तेज 9000 रन बनाने का रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम पर दर्ज था। डिविलियर्स ने 214 मैचों की 205 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह कि डिविलियर्स ने यह रिकॉर्ड इसी साल बनाया था। जिसे कोहली ने कुछ ही दिनों के बाद तोड़ दिया।

कोहली के लिए खास है कानपुर का मैदान
वैसे भी कानपुर का मैदान कप्तान विराट कोहली के लिए कई मायनों में ख़ास माना जाता है. कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर विराट अब तक दो बार अलग-अलग फार्मेट के मैच में कप्तानी कर चुके हैं। विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम पर भारत का 500 वां टेस्ट मैच भी खेला था। 22-26 सितंबर 2016 को खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने ग्रीनपार्क मैदान पर पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में भी कप्तानी की थी। यह टी-20 मैच इसी साल 26 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।