21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ:कानपुर टेस्ट में जीत से चार विकेट दूर टीम इंडिया, कप्तान केन को जडेजा ने चलता किया

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के पांचवें दिन का खेल जारी है। भारत ने न्यूजीलैंड को चौथी पारी में 284 रनों का लक्ष्य दिया था। आज के दिन पहले सेशन में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारत को विकेट के लिए दर्शाया लेकिन लंच के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के दूसरे सेशन में 4 विकेट झटके।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 29, 2021

jadejaa.jpg

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पांचवे दिन का खेल चल रहा है पहला सेशन न्यूजीलैंड के नाम रहा। इस सेशन में न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। बल्लेबाज टॉम लैथम और सोमरविले गजब की बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े इन दोनों ने लगभग 32 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया।

लंच के बाद भारत ने की वापसी
भारत के लिए पहला सेशन अच्छा नहीं रहा ।लंच के ठीक बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच में वापसी क
किया। लंच के ठीक बाद उमेश यादव की गेंद पर समरविल आउट हुए। इस बल्लेबाज ने 110 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके बाद भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन ने टॉम लैथम को आउट कर भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बने। टॉम ने 146 गेंदों में 52 रन बनाए जिसमें 3 चौके शामिल थे। टी- ब्रेक से ठीक पहले स्पिनर जडेजा ने रॉस टेलर को आउट कर भारत को बेहतरीन सफलता दिलाई। रॉस ने 24 गेंदों में 2 रन बनाए। इसके बाद टी-ब्रेक का समय हो गया।

जडेजा ने कप्तान केन को चलता किया
भारत के लिए चौथी पारी में सबसे खतरनाक दिख रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को स्पिनर रविंद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। विलियमसन ने 112 गेंदों में 24 रन बनाए। भारतीय बॉलर को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए चार विकेट और लेने हैं। भारतीय टीम 38 सालों से कानपुर में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में भी भारत ने यहाँ जीत दर्ज की थी।

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर चौथी पारी में 75 ओवर में छह विकेट पर 135 रन है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अभी भी 149 रनों की जरूरत है। जबकि भारत को जीत के लिए उसके बचे चार विकेट लेने होंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग