30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने विराट कोहली पर साधा निशाना, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा से तुलना करते हुए कही ये बात

IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा कि विराट कोहली टी20 के खिलाड़ी नहीं हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा नहीं है। लतीफ ने कोहली कि तुलना एमएस धोनी, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा से की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Sep 2022, 12:26 PM IST

vk_form.png

Asia Cup 2022 India vs pakistan: एशिया कप 2022 में आज से सुपर 4 मुक़ाबले खेले जाएंगे। सुपर 4 का दूसरा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान को भारत ने 5 विकेट से हराया था। ऐसे में इस मैच में पाकिस्तान भारत से बदला लेना चाहेगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दिया है।

लतीफ नेकोहली पर निशाना साधते हुए कहा कि वे टी20 खिलाड़ी नहीं हैं। पाकिस्तानी यूट्यूब शो 'गेम ऑन है' पर बात करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, 'विराट कभी सूर्यकुमार नहीं बन सकते, कभी रोहित शर्मा नहीं बन सकते। उनके खेलने का तरीका आरसीबी में भी सेम है, तभी वो कभी चैंपियन नहीं बने।' लतीफ के कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते हुए धोनी से उसकी तुलना की। लतीफ ने कहा 'धोनी का उदहारण लेते हैं। वो अगर तीन-चार डॉट बॉल खेलता है तो तीन सिक्स मारकर सब बराबर कर देगा मगर विराट वो नहीं कर पाएगा। तो मामला ये नहीं है कि विराट कोहली आज स्लो खेला या तेज खेला। ये खेलता ही ऐसे है।'

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होने जा रहे हैं सुपर 4 मुक़ाबले, पहला मुक़ाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच

उन्होंने आगे कहा 'विराट कोहली कभी टी20 का बेहतरीन खिलाड़ी नहीं थे। उसका औसत अच्छा है, मगर स्ट्राइकरेट खराब है। हम उनकी तुलना स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, जो रूट, बाबर आजम से कर सकते हैं। लेकिन उनमें से कोई भी टी20 में महान मैच विजेता नहीं रहा है।'

यह भी पढ़ें- लोगों ने गद्दार कहा, पत्नी ने कैरेक्टरलेस... लेकिन मुश्किलों में भी और मजबूत हुआ मोहम्मद शमी

लतीफ ने कोहली की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वनडे में विराट के करीब कोई नहीं वे इस फॉर्मेट के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। लतीफ ने कहा, 'वनडे क्रिकेट में तीन चरण होते हैं। पहले 1-10 ओवर, फिर 11-40 और फिर अंतिम ओवर। यह एक अलग खेल है। वनडे क्रिकेट में आपको सबसे ज्यादा स्किल की जरूरत होती है। विराट कोहली ऐसे ही खेलते हैं।'