30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान दौरे पर रोहित शर्मा ने दिया यह जवाब, टी20 विश्व कप को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: रोहित से सवाल पूछा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए? इसपर कप्तान ने कहा, 'मेरा ध्यान सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप पर है। मैं इस पर नहीं सोच रहा। बीसीसीआई इस बारे में फैसला लेगा।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Oct 2022, 1:07 PM IST

rohit_h.png

Rohit Sharma Press Conference Before India Vs Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला कल यानि 24 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मुक़ाबला खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मुक़ाबले के लिए दोनों टीम पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रोहित से सवाल पूछा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए? इसपर कप्तान ने कहा, 'मेरा ध्यान सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप पर है। मैं इस पर नहीं सोच रहा। बीसीसीआई इस बारे में फैसला लेगा।' रोहित शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप भारत को इतिहास बदलने का मौका देता है। भारत 2007 में टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने के बाद कोई विश्व खिताब नहीं जीत पाया है और कप्तान रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भारत को पिछले कई वर्षों से विश्व कप नहीं जीत पाने का ट्रेंड बदलने का मौका देता है।

रोहित ने मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण है कि पिछले नौ वर्षों में हम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं, यदि मैं गलत नहीं हूं। भारत जैसी टीम के साथ हमेशा काफी उम्मीदें रहती हैं और साथ ही निराशा भी रहती है (पिछले नौ वर्षों में कोई ट्रॉफी न जीत पाने पर)

रोहित ने कहा, "यह टूर्नामेंट हमें इस ट्रेंड को बदलने और अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देता है। हम जानते हैं कि हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी। इसलिए हम एक बार में एक ही मैच लेंगे कि उस मैच में हमें अच्छा प्रदर्शन करना है। उसके बाद हम अगले मैच के बारे में सोचेंगे।"

2007 के करिश्मे को करने की सम्भावना 2022 में भी दिखाई दे रही है। रोहित ने इसे टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताया और कहा, "हम इसे दबाव नहीं कहेंगे लेकिन निश्चित रूप से यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा कि हम शीर्ष पर आएं।" रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मौका आ गया है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करें। हमें कुछ चीजों पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि वे सही रह सकें।"