इसके बाद भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। रिंकू सिंह ने 11 और अक्षर पटेल ने सात रनों की पारी खेली। अर्शदीप सिंह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के लिए कोएट्जी ने चार ओवर में 37 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मार्को जेनसन, केशव महराज, पीटर और क्रुगर के खाते में एक-एक विकेट आए।