भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टीम में भारत के तीन खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। हार्दिक पांड्या इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। उन्हें आराम दिया गया है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि हार्दिक पांड्या की जगह प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर है और उनकी जगह जो भी लेगा उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पांड्या की जगह भरना काफी कठिन होगा। ये बात तो तय है कि प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कि हार्दिक पांड्या की जगह प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।