29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA 3rd ODI Dream11 Team Playing 11: कैसी रहेगी पिच, क्या होगी प्लेइंग XI, जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल

India Predicted XI vs South Africa 3rd ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं आप इन खिलाड़ियों को Dream11 टीम में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 23 Jan 2022, 12:47 PM IST

IND vs SA 3rd ODI

IND vs SA 3rd ODI

India Predicted XI vs South Africa 3rd ODI: टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे का अंतिम मुकाबला केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही 2-0 से वनडे सीरीज हार चुकी है वहीं अंतिम मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम कुछ हद तक सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। साउथ अफ्रीका टीम की निगाहें क्लीन स्वीप पर होगी। ऐसे में टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचने के लिए इस मुकाबले में 3 महत्वपूर्ण बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। वहीं इस मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और कैसे आप अपनी Dream11 Team बनाएं सारी जानकारी विस्तार से दी गई है। मालूम हो कि अगर भारत आज का मुकाबला हारता है तो फिर अफ्रीकी दौरे पर लगातार चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले भारत टेस्ट सीरीज भी गंवा चुका है।

आज के इस अहम मुकाबले में इनफॉर्म बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। शिखर धवन के साथ रुतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं और केएल राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर और वेंकटेश अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत सकती है।
यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने 18 साल छोटी लड़की से की है शादी

IND vs SA Pitch Report: केपटाउन की ये पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होगी। इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है। साउथ अफ्रीका ने यहां 37 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें 31 में उन्हें जीत मिली है। इस
पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए भी काफी मदद है। स्पिनर के लिए यह पिच कुछ खास मददगार नहीं है।
IND Probable Playing XI: रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
SA Probable Playing XI: जानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्कराम, रॉसी वैन डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वेन पर्नेल, केशव महाराज, सिसांडा मागला, तबरेज शम्सी।

IND vs SA 3rd ODI Playing 11 Dream 11:
विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - लोकेश राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, टेम्बा बावुमा(कप्तान), रस्सी वान डेर-डुसेन
ऑलराउंडर- एंडिले फेहलुकवायो, मार्को जैनसेन
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, तबरेज शम्सी