30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: लाइव मैच में कटा बवाल, विराट कोहली को दिया नॉटआउट; भड़के अफ्रीकी खिलाड़ी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तब साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने ऐसा रिव्यू लिया जिसने उन्हें ही हैरानी में डाल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 11 Jan 2022, 7:07 PM IST

kohli_review.jpg

virat kohli review

IND vs SA 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल और मंयक अग्रवाल के रूप में उसे दो शुरुआती झटके लगे। टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाला और कुछ हद तक टीम इंडिया को मुसीबत से निकालने का काम किया। हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या घटा जिसके बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर और उनके बाकी खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था।

51वें ओवर के दौरान डुएन ओलिवियर की गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसने अफ्रीकी खेमे में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। ओलिवियर की लेग साइड की दिशा पर जाती गेंद पर विराट कोहली ने बल्ला लगाने की कोशिश की। एक पल के लिए ऐसा लगा कि गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लिया है। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उत्साह से भरकर अपील की लेकिन, ऑनफील्ड अंपायर ने उनकी अपील को खारिज करते हुए विराट कोहली को नॉटआउट दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को पूरा यकीन था कि गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लिया है जिसके चलते उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू में देखने पर लगा कि जब गेंद विराट के बल्ले के पास से गई थी तब कुछ हलचल हुई है। हालांकि, थर्डअंपायर के पास विराट कोहली को आउट देने और ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को बदलने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं था।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी सोचते हैं कि शायद फैसला उनके पक्ष में जाएगा लेकिन, ऐसा नहीं होता जिसके चलते साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर विराट कोहली से बहसबाजी करते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि, विराट कोहली डीन एल्गर से कुछ नहीं कहते और बस हंसते रहते हैं। वहीं डगआउट में बैठा पूरा अफ्रीकी खेमा भी थर्ड अंपायर के इस फैसले से नाखुश दिखता है। कमेंटेटर को यह कहते सुना जाता है कि अगर ऑनफील्ड अंपायर विराट कोहली को आउट देते और कोहली रिव्यू लेते तब थर्ड अंपायर क्या फैसला करते ये दिलचस्प होता।