1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: गुवाहाटी में बारिश ने बिगाड़ा गेम, रद्द हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टी20 मैच

मैच में हो गया था टॉस, भारत ने किया था गेंदबाजी का फैसला बारिश काफी देर तक जारी रही और जब रुकी तो मैदान खेलने लायक नहीं था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 6 Jan 2020, 9:03 AM IST

Guwahati stadium pitch after Rain

Guwahati stadium pitch after Rain

गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका ( Ind vs SL ) के बीच गुवाहाटी ( Guwahati ) के बारसापरा स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाला तीन मैचों की टी-20 सीरीज ( T20 series ) का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में टॉस हो गया था, जिसे भारत ने जीता था। इसके बाद इंडियन टीम ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला किया था।

अंपायरों ने मैच को रद्द करने का लिया फैसला

हालांकि, दोनों टीमें मैदान पर उतरतीं, इससे पहले ही बारिश आ गई। बारिश काफी देर तक जारी रही और जब रुकी तो मैदान खेलने लायक नहीं था, जिस कारण अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि सीरीज का अगला मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी: अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान पर ही डट गए शुभमन गिल, अपशब्द भी कहे

धवन और बुमराह की होनी थी वापसी

इस मैच में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट के कारण लम्बे समय के बाद टीम में वापसी करनेवाले थे। टॉस के तुरंत बाद आई बारिश के कारण खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। शाम 7.30 बजे बारिश रुक कई और मैदान सुखाने का काम शुरू हो गया। 8 बजे मैच शुरू होने की सम्भावना जताई गई लेकिन फिर बारिश आ गई।