30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ये फैमिली इवेंट है या इंटरनेशनल टेस्ट मैच’, अनुष्का शर्मा को मैदान पर देखकर फैंस हुए नाराज

Anushka Sharma विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच में फील्ड पर नजर आईं जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। विराट कोहली भारत और श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 4 Mar 2022, 5:02 PM IST

 IND vs SL Virat Kohli Wife Anushka Sharma Trolled

Virat Kohli Wife Anushka Sharma

विराट कोहली (Virat Kohli) श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस खास मौके पर विराट कोहली को मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा सम्मानित किया गया। विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भी मैदान पर देखा गया। विराट कोहली के सम्मान समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ यूजर्स अनुष्का शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार अनुष्का शर्मा फील्ड पर क्या कर रही थीं। कुछ यूजर्स ने बीसीसीआई पर भी निशाना साधा है। एक यूजर ने लिखा, ' 'अनुष्का मैदान पर क्यों है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अनुष्का को वहां जाने की इज्जात कैसी मिली?'

एक ने लिखा, 'क्या बीसीसीआई बता सकता है अनुष्का शर्मा मैदान पर क्या कर रही थीं? ये फैमिली इवेंट है या इंटरनेशनल टेस्ट मैच। सिर्फ कुछ लोगों के अहं को संतुष्ट करने के लिए क्रिकेट का मजाक न बनाएं।' सौरभ नाम के यूजर ने अनुष्का की ग्राउंड पर मौजूदगी पर लिखा, 'मैं सवाल नहीं करूंगा कि अनुष्का वहां क्यों हैं लेकिन मैं सवाल करूंगा कि अनुष्का ग्राउंड पर क्यों है? उसे स्टैंड में होना चाहिए।'


विराट कोहली ने अनुष्का को अपना पिलर ऑफ स्ट्रेंथ कहते हुए अपने जीवन पर उनके प्रभाव के बारे में बताया। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 'सभी सही कारणों से' बदलने और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करने के लिए भी धन्यवाद दिया।


विराट कोहली ने कहा, 'अनुष्का का मेरे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव रहा है। जीवन में ऐसा प्रभाव जो आपके खेल को भी फ़िल्टर करता है क्योंकि आपका खेल जीवन का हिस्सा है। मैं सभी सही कारणों से पूरी तरह से बदला हुआ आदमी बन गया हूं। मैं सही तरीके से विकसित हुआ हूं। मैं उसके जैसा जीवन साथी पाने के लिए बहुत, बहुत आभारी और भगवान का शुक्रगुजार हूं और वह मेरे लिए पिलर ऑफ स्ट्रेंथ (ताकत का स्तंभ) रही है।'
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बताया अपनी ताकत