हालांकि, बाद में सूर्युकमार यादव और वेंकटेश अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 65 और वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 35 रनों की दमदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली।