छक्के लगाने में छठे पर हैं रोहित शर्मा-
विश्व क्रिकेट में देखा जाए तो रोहित ODI में छक्के लगाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। 4 छक्कों के साथ रोहित न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम से आगे निकल गए हैं । इस लिस्ट में पहले नंबर पर शहीद अफरीदी (351), दूसरे पर क्रिस गेल(275), तीसरे पर सनथ जयसूर्या(270), चौथे पर धोनी(218), पांचवें पर एबी डिविलियर्स(204) और अब छठे पर रोहित शर्मा हैं। मैक्कुलम(200) सातवें स्थान पर हैं।