
Ind vs Wi: पृथ्वी शॉ से पहले भारत के इन 14 क्रिकेटरों ने पहले ही मैच में लगाया है शतक, देखें पूरी LIST
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की ओर से 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक जमाया। इस शतक के दम पर भारत ने पहले दिन की समाप्ति के समय चार विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले पृथ्वी शॉ भारत के 15वें क्रिकेटर बने। आईए जानते हैं भारत की ओर किन-किन क्रिकेटरों ने अपने पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ जैसा डेब्यू किया हैं...
देखें पूरी लिस्ट-
1. लाला अमरनाथ : साल 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में मुंबई के मैदान पर 118 रन की पारी खेली थी।
2. दीपक शोधन : साल 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर 110 रन की पारी खेली थी।
3. गोविंद कृपाल सिंह : साल 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।
4. अब्बास अली बेग : साल 1959 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनेचस्टर के मैदान पर 112 रन की पारी खेली थी।
5. हनुमंत सिंह : साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर 105 रन की पारी खेली थी।
6. गुंडप्पा विश्वनाथ : साल 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर के मैदान पर 137 रन की पारी खेली थी।
7. सुरेंद्र अमरानथ : साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर 124 रन की पारी खेली थी।
8. मोहम्मद अजहरुद्दीन : साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 110 रन की पारी खेली थी।
9. प्रवीण आमरे : साल 1992 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 103 रन की पारी खेली थी।
10. सौरभ गांगुली : साल 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 131 रन की पारी खेली थी।
11. वीरेंद्र सहवाग : साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोएमफ़ोंटिन के मैदान पर 105 रन की पारी खेली थी।
12. सुरेश रैना : साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर 120 रन की पारी खेली थी।
13. शिखर धवन : साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली स्टेडियम में 187 रन की पारी खेली थी।
14. रोहित शर्मा : साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में 177 रनों की पारी खेली थी।
15. पृथ्वी शॉ : साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में 134 रनों की पारी खेली थी।
Published on:
04 Oct 2018 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
