2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिखर धवन ने वनडे में 800 चौके किए पूरे, अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की

शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हासिल कर ली है। उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो शायद आगे कभी कोई नहीं बना पाएगा। एक रिकॉर्ड के मामले में तो उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Jul 2022, 7:32 PM IST

ind vs wi shikhar dhawan become fastest indian reach 800 fours odi

शिखर धवन का कमाल


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। धवन की अगुवाई में टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है। अब नजरें वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने पर होंगी। खैर धवन ने शुरूआत में ही दो चौके लगाकर अपने करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 800 चौके पूरे कर लिए है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धवन हमेशा से वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। 800 चौके लगाने के मामले में अब वो टॉप-10 की लिस्ट में आ चुके हैं।


शिखर धवन ने अभी टीम इंडिया के लिए 154 मैचों की 151 पारियों में 6435 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 798 चौके और 77 सिक्स जड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ ये आंकड़ा अब बदल गया है। दो चौके लगाते ही उनके 800 चौके पूरे हो गए। शिखर धवन ये कारनामा करने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें सबसे कम पारियों में 800 चौके जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 186 पारियों में श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में इस उपलब्धि को हासिल किया था। लेकिन अब शिखर धवन पहले नंबर पर आ गए है। धवन ने 152 पारियों में 800 चौके लगा दिए है।

यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी


तीसरे वनडे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (कीपर), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कीपर), ब्रैंडन किंग, केसी कार्टी, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसैन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।