31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashwin Cricket Wickets: न्यूजीलैंड के टॉम लेथम को आउट करते ही अश्विन ने बनाया खास रिकॉर्ड, हरभजन को छोड़ा पीछे

अश्विन ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट लेते ही बतौर ऑफ स्पिनर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अश्विन ने 80 टेस्ट मैच में 418 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं भज्जी ने कुल 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट हासिल किए थे.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 29 Nov 2021, 2:41 PM IST

ashwin_417.jpg

Ashwin Cricket wickets in Test: कानपुर के ग्रीन पार्क में चल रहे न्यूजीलैंड और भारत के पहले टेस्ट के पांचवे और आखिरी दिन भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अश्विन ने जैसे ही न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लेथम को अर्धशतकीय पारी के बाद बोल्ड करके आउट किया वैसे ही उन्होंने भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट बतौर ऑफ स्पिनर लने का रिकॉर्ड बना लिया. आर आश्विन अब भारत के लिए टेस्ट (Ashwin Cricket) में बतौर ऑफ स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अश्विन के नाम कब कुल 418 विकेट हैं.

भारत के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज

आर अश्विन ने जैसे ही टॉम लेथम का विकेट लिया वैसे ही वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए. वह अब इस लिस्ट में केवल भारत के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान और महान आलराउंडर कपिल देव 413 टेस्ट विकेट और भारत के पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले 619 टेस्ट विकेट से पीछे हैं. अश्विन इस लिस्ट में 418 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.

अश्विन ने भज्जी को छोड़ा पीछे

अश्विन ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट लेते ही बतौर ऑफ स्पिनर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अश्विन ने 80 टेस्ट मैच में 418 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं भज्जी ने कुल 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट हासिल किए थे.

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल