24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर दिग्गज क्रिकेटरों ने दी बधाई, सचिन ने लिखा-हमेशा हेलमेट पर गर्व के साथ झंडा लगाया है

Independence Day 2021: खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन, तेंदुलकर, युवराज सिंह और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
sachin_and_yuvraj.png

Independence Day 2021: आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमाम जानी-मानी शख्सियतों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए लिखा,'आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे।' खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन, तेंदुलकर, युवराज सिंह और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज शामिल हैं।

सचिन ने लिखा— भारत हमेशा सर आंखों पर
भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर फैंस और देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, 'भारत हमेशा सर आंखों पर। मैंने हमेशा हेलमेट पर गर्व के साथ झंडा लगाया है और यह हमेशा मुझे याद दिलाता रहा कि मैं फील्ड पर क्यों हूं। पूरी दुनिया के भारतीयों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें— Independence Day 2021: पीएम मोदी ने तालियां बजाकर किया ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान

युवराज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया
वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। आज हमारे 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन लोगों के संघर्ष को याद कर रहे हैं, जो हमारे महान राष्ट्र की आजादी के लिए लड़े। स्वतंत्रता बहुमूल्य है, इसकी इज्जत करो और उत्तरदायित्व के साथ इसे एंजॉय करें। जय हिंद।

यह भी पढ़ें—Independence Day Wishes 2021: IPL फ्रेंचाजियों और खिलाड़ियों ने इस अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीवीएस लक्ष्मण ने गाया 'वंदेमातरम'
वहीं पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपने अंदाज में 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर 'वंदेमातरम' गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'स्वतंत्रता हमारे दिमाग में है, विश्वास हमारे शब्दों में है, गर्व हमारी आत्मा में है, इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को सैल्यूट करें।'

इन आईपीएल फ्रेंचाजियों ने भी दी बधाई
वहीं आईपीएल फ्रेंचाजियों ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानाएं सोशल मीडिया के जरिए दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनोखे अंदाज में देशवासियों को बधाई दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंस्टाग्राम पर एक जर्सी की तस्वीर शेयर की। इस जर्सी पर 75 लिखा हुआ है। इस तरह से केकेआर ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकमानाएं दी। वहीं IPL 2021 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेल रही मुंबई इंडियंस टीम ने अपने आधिकारिक हैंडल ने स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।