T20 विश्व कप में भारत कल हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया। इसके साथ ही भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने लगभग खत्म हो चुका है। बाकी बचे तीनों में अगर भारत बड़े अंतर से मैच जीतता है और न्यूजीलैंड अफगानिस्तान से हार जाता है, तब कोहली की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन इसकी संभावना कम दिख रही है क्योंकि अफगानिस्तान के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम सभी मामले में बेहतर है। एक और समीकरण यही बताता है अगर न्यूजीलैंड अफगानिस्तान से हार भी जाता है तो बाकी बचे दोनों मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करके न्यूजीलैंड भारत से पहले ही सेमीफाइनल में अपना दावा मजबूत कर लेगा। अफगानिस्तान की टीम भी अभी सेमीफाइनल का दावेदार है।भारत के बाकी तीनों मैच कमजोर टीमों से होने हैं, और यह माना जा सकता है कि भारत तीनों मैच जीत लेगा।भारत और न्यूजीलैंड दोनों को बाकी के मुकाबले अफगानिस्तान स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलने हैं।