इंग्लैंड में पंत की बल्लेबाजी से खुश हैं
भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेल चुके द्रविड़ ने कहा, "हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनकी तीन-चार पारियां ऐसी रहीं, जिसमें उन्होंने यह साबित किया है कि वह अलग-अलग अंदाज में बल्लेबाज कर सकते है।" 45 वर्षीय द्रविड़ ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि वह किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। जब 2017-18 रणजी सत्र में उन्होंने 900 से ज्यादा रन बाए, तो उनका स्ट्राइक-रेट सौ से भी ऊपर का था। ऐसी ही बल्लेबाजी उन्होंने आईपीएल में भी की। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इंग्लैंड दौरे में अलग-अलग चुनौतीपूर्ण हालात में उनका खुद को साबित करना रहा।"