26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: दोनों युवा बल्लेबाज करेंगे ओपन, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका, देखें प्लेइंग 11

IND vs AUS Dream 11: रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस भी मां के निधन के बाद अभी अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। ऐसे में दोनों टीम के कप्तान इस मैच में नहीं खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Mar 2023, 9:34 AM IST

ind_vs_aus_odi.png

India vs Australia 1st ODI Playing 11: टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला आज दोपहर 1.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुक़ाबले में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे। यह पहली बार है जब हार्दिक स्टार खिलाड़ियों से भरी वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।

रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं उनके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाजी करेंगे। 5 नंबर पर विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल खेलेंगे। इसके बाद ऑलराउंडर के तौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक खेल सकते हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर एश्टन एगर दोनों टेस्ट सीरीज के बीच में स्वदेश लौट गए थे, लेकिन वनडे सीरीज के लिए वापस आ चुके हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है, उनका पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर था। उन्होंने पिछली वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली थी, जहां 3-0 से जीतने में सफल रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में भी कितनी प्रभावशाली है। कमिंस अपने मां के निधन के बाद अभी अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। हालांकि, वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर कमिंस की कमी टीम को खलेगी। स्टीव स्मिथ टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों की तरह वनडे सीरीज में भी कप्तान की भूमिका में होंगे। इस सीरीज में कमिंस और हेजलवुड उपलब्ध नहीं होंगे। ऑलराउंडर मैक्सवेल चोट से ठीक होने के बाद वापसी कर रहे हैं और भारतीय पिचों पर वह काफी सफल भी रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श/मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, सीन एबॉट, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग