30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs AUS: भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच एकदम पाटा है। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है ऐसे में आज भी यहां जमकर रन बरसेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Mar 2023, 1:02 PM IST

150_1.jpg

India vs Australia 1st ODI Pitch and weather report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पारिवारिक कारणों के चलते रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान हार्दिक के हाथों में है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच एकदम पाटा है। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है ऐसे में आज भी यहां जमकर रन बरसेंगे। इस साल ऑस्ट्रेलिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है, उनका पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर था। उन्होंने पिछली वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली थी, जहां 3-0 से जीतने में सफल रहे थे।

वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड -
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया हमेशा भारत पर भारी पड़ा है। इस मैदान में दोनों देशों के बीच अबतक तीन वनडे मुक़ाबले खेले गए हैं। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलिया और मात्र एक बार भारत को जीत हासिल हुई है। भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वानखेड़े में हराया था। वहीं आखिरी बार भारतीय टीम 2020 में विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से यहां भिड़ी थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।