29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: बारिश से धुल सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, ऐसा है नागपुर के मौसम का हाल

IND vs AUS: यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' मुक़ाबला है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा और सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा। लेकिन बारिश के चलते यह मैच रद्द भी हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 23 Sep 2022, 1:02 PM IST

india.jpg

India vs australia 2nd T20 Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (WCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद भारत यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगा और सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा। लेकिन उससे पहले एक भारत के सामने एक बड़ी मुसीबत है। वह है नागपुर का मौसम। पूरे भारत में इस समय जमकर बारिश हो रही है और नागपुर का भी कुछ यही हाल है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक नागपुर में शाम के वक़्त हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के वक़्त भी यहां बारिश होगी जिससे मैदान गील हो जाएगा। नागपुर में शुक्रवार दोपहर को सबसे ज्यादा बारिश की आशंका है। ऐसे में स्टेडियम मैनेजमेंट के सामने मैदान को सुखाने और बारिश से बचाने की चुनौती रहेगी। पिछले दो दिनों से यहां जमकर बारिश हो रही है। इस वजह से टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी है। ऐसे में आज का मैच बारिश से धुल सकता है।

नागपुरका मौसम -
अधिकतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
बारिश की आशंका: 80%
बादल छाए रहेंगे: 64%
हवाओं की गति रहेगी: 33 km/h

ऐसी होगी नागपुर की पिच -
विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम का विकेट मोहाली से हालांकि भिन्न होगा। विकेट के धीमे होने की संभावना है और ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है। शाम को ओस का प्रभाव देखते हुए कोई भी टीम लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझेगी। इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 151 रन रहा है। यहां पिछला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था, जिसमें तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे।