29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#INDvsBAN दिल्ली में प्रदूषण, राजकोट में चक्रवात, अब नागपुर में खड़ी ना हो जाए ये समस्या!

India Vs Bangladesh: तीसरे मैच से पहले फैंस मांग रहे ये दुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 10 Nov 2019, 2:04 PM IST

india-vs-bangladesh_1.jpg

नागपुर।भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने निर्णायक मौके पर पहुंच चुकी है। पहले मैच में मेहमान टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को हैरान और परेशान कर दिया था। मेजबान टीम जब तक कुछ सोच पाती बांग्लादेशी खिलाड़ी खेल कर चुके थे।

हालांकि भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में जीत दर्ज कर वापसी की और बांग्लादेश को उसकी हैसियत दिखाई। लेकिन केवल इतने से ही टीम इंडिया की चिंता खत्म नहीं हो जाती। हम सभी जानते हैं कि बांग्लादेश टीम सीमित ओवर क्रिकेट में कितनी खतरनाक हो सकती है।

बहरहाल अब सीरीज का नतीजा तीसरे मैच पर आकर ठहर गया है। दोनों ही टीमें मैच जीतने के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी। खैर मैच का परिणाम दोनों टीमों के प्रदर्शन पर तो निर्भर करेगा ही साथ ही बारिश भी इसमें निर्णायक साबित हो सकती है।

नागपुर में पिछले सप्ताह काफी बारिश हुई थी जिसके चलते जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हुआ था। अब नागपुर के फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि बस मैच के दौरान बारिश ना हो जिससे की मैच में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।

पहले और दूसरे मैच में ये चीजें बनी थी विलेन-

इससे पूर्व दिल्ली में खेले गए पहले मैच के दौरान दोनों टीमों को वायु प्रदूषण के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। खिलाड़ियों को मास्क लगाकर अभ्यास करना पड़ा था। इसके बाद राजकोट में हुए दूसरे मैच के दौरान चक्रवात के कारण दहशत बनी हुई थी।