30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम में होगा सिर्फ एक बदलाव, इस तेज गेंदबाज को मिलेग मौका

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 12 साल बाद भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट टेस्ट मैच खेलते दिखाई दे सकते हैं। उनादकट शानदार लेफ्ट आर्म पेसर हैं और उनका रणजी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Dec 2022, 12:58 PM IST

playing_ind_vs_ban.jpg

India vs bangladesh Dhaka test playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला कल यानि 22 दिसम्बर से ढाका के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम इस मैच को जीत सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश पहले टेस्ट में मिली हार को भुलाकर इस सीरीज में वापसी करना चाहेगा।

भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 188 रनों से करारी शिखास्त दी थी। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे। इस मैच में 12 साल बाद जयदेव उनादकट भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते दिखाई दे सकते हैं। उनादकट शानदार लेफ्ट आर्म पेसर हैं और उनका रणजी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। वे शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

वहीं बांग्लादेश ने भी दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किया है। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्पिनर नसुम अहमद को शामिल किया है। नसुम अहमद ने बांग्लादेश के लिए 28 टी-20 मैच और 4 वनडे मैच खेले हैं। हालांकि यह पहली बार है जब उन्हें टेस्ट टीम के लिए बुलावा आया है। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पहले मैच के दौरान चोट लगी है, ऐसे में टीम ने कुछ बदलाव किए हैं।

कप्तान शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी करते वक्त कंधे पर बॉल लगी थी, ऐसे में उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही है। जबकि एबादत हुसैन भी चोट की वजह से दूसरी पारी में गेंद नहीं फेंक पाये। ऐसे में उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है। उनके अलावा शरीफुल इस्लाम भी दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश ने इसके अलावा अनामुल हक को भी दूसरे टेस्ट से बाहर किया है

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
भारत:
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, नजमुल हसन शंतो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खलीद अहमद, नसुम अहमद, रहमान रजा