मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है, जबकि मैच शुरू होने के आधा घंटे बाद बारिश का पूर्वानुमान 51 प्रतिशत है। अभी भी बादल छाए हुए हैं।