30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरा टी-20 मुकाबला देर रात नहीं बल्कि इस समय होगा शुरू, जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात खेला जाएगा। इस आर्टिकल में जानिए कि आप मैच को कहां और कैसे देख सकते हैं और यह मैच कितने बजे शुरू होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 9 Jul 2022, 12:44 PM IST

Ind vs Eng

Ind vs Eng, 2nd T20

India vs England, 2nd T20 Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा। तीन मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला जहां देर रात 10:30 बजे शुरू हुआ था तो दूसरा T20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज से 50 मैच रनों से हराया था। इस मैच को भारतीय टीम जीतकर, तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी

यहां देख सकते हैं लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला को आप शाम 6:00 बजे से लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी आप इस मैच का फ्री में मजा ले सकते हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और भारतीय टीम इस मैच को जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें - कामरान अकमल ने बकरीद के लिए खरीदे 6 बकरे, एक हुआ चोरी कीमत थी 90 हजार

इस मुकाबले में भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की वापसी हो रही है जबकि ऋषभ पंत भी एक्शन करते हुए दिखेंगे। रविंद्र जडेजा एक और नए खिलाड़ी हैं जिन्हें दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले टीम में शामिल किया गया है। ये सभी खिलाड़ी तीसरे T20 मैच के लिए भी टीम के पहले उपलब्ध रहेंगे। अगर प्लेइंग इलेवन में इनमें से किसी का किसी खिलाड़ी को मौका मिलता है, तो कप्तान रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को बाहर बिठाना पड़ सकता है जबकि पहले मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में दिखे थे।