30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: दूसरे दिन चायकाल तक भारत का स्कोर 376/3, पडिक्कल-सरफराज की बेहतरीन बल्लेबाजी

भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 44 रन और सरफराज खान 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Mar 2024, 2:31 PM IST

padikkal_sarfaraz_.jpg

India vs England 5th test day 2 Tea: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और क्रीज पर टिके हुए हैं।

सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का तीसरा अर्धशतक ठोका है। वे 59 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। अबतक उन्होंने एक सिक्स और आठ चौके लगाए हैं। उनके अलावा इस मैच में डेब्यू करने वाले पडिक्कल भी अपने पहले अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 77 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड अपनी पहली पारी में मात्र 218 रन पर ढेर हो गया था। इस हिसाब से भारत की बढ़त अब तक 158 रन की हो चुकी है। आज भारत को दो झटके लगे। रोहित शर्मा 103 रन और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की थी।

रोहित को बेन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड किया था। वहीं दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा था। इंग्लैंड के लिए एंडरसन, स्टोक्स और बशीर ने एक - एक विकेट लिए हैं।