बीसीसीआई ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह दो मार्च से मुंबई के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के साथ जुड़ेंगे। वहीं बोर्ड ने मोहम्मद शमी कि चोट को लेकर भी अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कहा, 'शमी की 26 फरवरी को हुई सर्जरी सफल रही। उनकी दाहिनी एड़ी की समस्या थी। वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अपनी रिहैब प्रक्रिया शुरू करने के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से जुड़ जाएंगे।'
पांचवें टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम -
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।