
Dinesh Karthik
Dinesh karthik and empire alex wharf: कहते हैं कि दुनिया गोल है और यह बात क्रिकेट की दुनिया में भी लागू होती है। कई मोड़ पर एक दूसरे के साथ खेलने वाले खिलाड़ी, आज अलग-अलग फील्ड में काम करते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ दिनेश कार्तिक के साथ। गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर किया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से एक खिलाड़ी एलेक्स हार्फ खेल रहे थे। बता दें कि यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले T20 मैच में अंपायरिंग करते हुए देखा गया था। आइए आपको इसके बारे में और जानकारी देते हैं
बता दें कि जब दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में डेब्यू किया था तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से एलेक्स हार्फ नाम का खिलाड़ी वनडे मुकाबले में दिनेश कार्तिक के खिलाफ खेल रहा था। यही खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मुकाबले में अंपायरिंग करते हुए पाया गया। वह इस मुकाबले में बतौर ऑन फील्ड एंपायर थे। बता दें कि एलेक्स हार्फ ने इंग्लैंड की तरफ से 13 वनडे मुकाबले खेले हैं। लेकिन अब वह क्रिकेट छोड़ अंपायरिंग की ओर बढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें - सुरेश रैना से लेकर अमित मिश्रा तक, इन फेमस क्रिकटरों को खानी पड़ी है जेल की हवा
बात करें पहले टी-20 मुकाबले की तो भारतीय टीम ने इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में 50 रनों से जीत लिया। भारत ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हार्दिक पांड्या के 51 रन और 4 विकेट के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत भारत इस मैच को जीतने में कामयाब रहा। बता दें कि इस मैच में भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने अपना T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी किया था। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 मुकाबला 9 जुलाई को एजबेस्टन मैदान, बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीन मैचों की T20 सीरीज में 1-0 से आगे है।
यह भी पढ़ें- WWE रिंग में इतनी बार भिड़े हैं The Great Khali और Undertaker, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी
Updated on:
8 Jul 2022, 7:56 PM IST
Published on:
8 Jul 2022, 7:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.