19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Practice Match: पहली ही गेंद पर आउट हुए शिखर धवन, भारत की कमजोर शुरुआत

Practice Match: पहली ही गेंद पर आउट हुए शिखर धवन, भारत की कमजोर शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले आज भारत की टीम एसेक्स के साथ अभ्यास मैच खेल रही है। जिसमें शिखर धवन का प्रदर्शन फीका रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 Jul 2018, 5:46 PM IST

Shikhar Dhawan

Practice Match: पहली ही गेंद पर आउट हुए शिखर धवन, भारत की कमजोर शुरुआत

नई दिल्ली। एक अगस्त के शुरू हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले आज भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मैदान में उतर चुकी है। भारत और एसेक्स के बीच चेम्सफोर्ड के काउंट्री स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। लेकिन भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने कोहली के इस फैसले को गलत साबित करते हुए टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है।

धवन का फ्लॉप शो जारी-
आईपीएल 2018 में हैदराबाद के लिए अच्छी बल्लेबाजी करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का इंग्लैंड के सरजमीं पर फ्लॉप शो जारी है। टी-20 और वनडे सीरीज में कोई भी बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे शिखर धवन आज प्रैक्टिस मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए। खास बात यह रही कि धवन पहली ही गेंद पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा भी मात्र एक रन बना कर आउट हुए।

रहाणे 17 रन बना कर आउट-
पांच रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम को अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने संभाला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। लेकिन ये साझेदारी भारत को ठोस शुरुआत दे पाने से पहले ही चूक गई। रहाणे 47 गेंदों पर 17 रन बना कर आउट हो गए।

मैच का ताजा हाल-
इस समय भारतीय कप्तान विराट कोहली सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के साथ बीच क्रीज पर मौजूद है। पहले दिन के पहले सत्र का खेल पूरा हो चुका है। भारत को स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 45 जबकि कप्तान कोहली 32 रन बना कर खेल रहे है।

धवन ने दिया टीम को झटका-
प्रैक्टिस मैच में धवन जिस तरीके आउट हुए उससे भारतीय टीम प्रबंधन को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले ही इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया है। ऐसे में दूसरे सलामी बल्लेबाज धवन का फीका प्रदर्शन टीम की चनौतियों को बढ़ा चुकी है।