30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: 18 नवंबर से शुरू होगी भारत न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

इस दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल को दिया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Nov 2022, 12:33 PM IST

ind_vs_zim.png

India vs New zealand T20 series: टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हो चुका है और अब युवा खिलाड़ियों से लैस भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही है। यहां भारत न्यूजीलैंड के साथ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इस दौरे के लिए सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम इंडिया 18 नवंबर ने टी20 सिरीज़ की शुरुआत करेगी। जिसके लिए टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी हैं।

इस दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल को दिया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। इस दौरे में टी20 टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में दी गई है। सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होगी। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 20 नवंबर और तीसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल -
पहला टी20 मैच: 18 नवंबर: वेलिंगटन
दूसरा टी20 मैच: 20 नवंबर: माउंट माउंगानुइक
तीसरा टी20 मैच: 22 नवंबर: नेपियर

वहीं, शिखर धवन एक बार फिर वनडे टीम के कप्तानी करने नज़र आएंगे। वनडे सीरीज का आगाज 25 नवंबर से होगा। सीरीज का दूसरा मैच 27 नंवबर और तीसरा मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। इसके अलावा हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार भी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड वन डे सीरीज का शेड्यूल
पहला वन डे मैच: 25 नवंबर: ऑकलैंड
दूसरा वन डे मैच: 27 नवंबर: हैमिल्टन
तीसरा वन डे मैच: 30 नवंबर: क्राइस्टचर्च

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड -
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

वनेड सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड -
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक