30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Nz: 29 साल बाद केरल बना है मेजबान, लेकिन मैच रद्द होने की है आशंका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टी-20 मैच केरल के तिरुअनंतपुरम में खेला जाना है। लेकिन मैच में बारिश की प्रबल आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Nov 2017, 10:28 AM IST

ind vs nz

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को केरल में खेला जाना है। केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में होने वाले इस इंटरनेशनल मैच के लिए केरल क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से तो पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन उसे अपनी मेजबानी को सफल बनाने के लिए इन्द्र भगवान से प्रार्थना करना पड़ रहा है। दरअसल केरल को 29 साल बाद किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। लेकिन इस मैच में भी बारिश की प्रबल आशंका जाहिर की जा रही है। जिस कारण केरलवासी प्रार्थना कर रहे हैं कि मैच में बारिश कहीं खलनायक न बन जाए।

1988 में खेला गया था आखिरी इंटरनेशनल मैच
केरल में इससे पहले 1988 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था। तब भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में विवियन रिचर्ड्स वाली वेस्टइंडीज की टीम ने 25 जनवरी को यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद लंबे समय तक केरल को मेजबानी का मौका नहीं मिला। अब जब उसे मेजबानी का अवसर मिला है तो उसमें भी बारिश के कारण चिंताएं बढ़ गई है।

मैच की तैयारी पूरी
इंटरनेशनल मैच के लिए केरल क्रिकेट बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी तो कर ली है। लेकिन बारिश से पार पाना इंसान के बस की बात नहीं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यहां रविवार से बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। जिस कारण मैच बिना खेले समाप्त होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

आॉस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हो चुका है ऐसा
न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर थी। इस दौरे का आखिरी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद में खेला जाना था। दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर चल रही थी। जिस कारण तीसरा मुकाबला निर्णायक था। लेकिन लगातार होती बारिश के कारण हैदराबाद का मैच रद्द करना पड़ा था।

केरल का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच
भारत और कीवी टीम के बीच खेला जाने वाला यह मैच केरल का पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना है। करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की तैयारी मैच को लेकर पूरी बतायी जा रही है। लेकिन बारिश पर किसी का जोर नहीं।