31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: बारिश से धुल सकता है मैच, पढ़ें रांची के मौसम हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs SA: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश एक बार फिर खलल डाल सकती है। वहीं इस मैदान पर 280 से 320 तक का स्कोर हासिल किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Oct 2022, 11:52 AM IST

pitch.png

कुश्ती एवं ताईक्वाण्डो में 12 स्वर्ण पदक एवं 4 रजक सहित कुल 17 पदक जीते

India vs South Africa 2nd ODI pitch and weather report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मारो मुक़ाबला है। क्योंकि लखनऊ के ईकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुक़ाबले में भारत को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ की तरह इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है। तो आइए जानते हैं रांची की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पहले वनडे में लखनऊ में बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हुआ था। इसके कारण ओवर्स में कटौती हुई और 40-40 ओवर का मैच हुआ। इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत 9 रन से हार गया और सीरीज में 1-0 पिछड़ गया।

मौसम का हाल -
रांची के मौसम की बात करें तो रविवार को बारिश की संभावना है, लेकिन इससे मैच प्रभावित होने के आसार कम हैं।accuweather.com की मानें तो 20 प्रतिशत बारिश के आसार हैं और दिन भर बादल छाए रहेंगे। रांची में में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान दोपहर में यहां 75 फीसदी ह्यूडिटी रह सकती है। वहीं यहां 30 डिग्री के आसपास तापमान रह सकता है।

पिच का हाल -
रांची में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल रहेगी। वहीं ओस इस मैच में बड़ी भूमिका निभाएगा। ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अच्छा रहेगा। वहीं इस मैदान पर 280 से 320 तक का स्कोर हासिल किया जा सकता है। यहां खेले गए पांच में से तीन वनडे मैचों में पहली पारी में 280 से अधिक रन बने हैं। स्पिनर हो या तेज गेंदबाज कोई भी असरदार नहीं दिखता है। इन 5 मैचों तेज गेंदबाजों का औसत 33.69 और प्रति ओवर में 5.36 रन लुटाते हैं। स्पिनर्स का औसत 36.80 और वो प्रति ओवर 5.35 रन देते। यहां 5 में से दो बार पहले बल्लेबाजी और दो बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर 261 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 198 है।