2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा गुवाहाटी स्टेडियम, दूसरे टी20 के सभी टिकट चंद मिनटों में बिके

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला टी20 मुक़ाबला दर्शकों से खचाखच रहने वाला है। रविवार को होने वाले मैच के सभी टिकट कुछ ही देर में बिक गए हैं। मैदान में दर्शकों के लिए करीब 38,000 सीट हैं, जिसमें से आम जनता के लिए 21,200 टिकट उपलब्‍ध कराए थे और दो चरण में ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा सभी टिकट बिक गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Oct 2022, 11:59 AM IST

south_africa.png

India vs south africa 2nd t20 Tickets: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 मैच के सभी टिकट मिनटों में बिक गए हैं। असम क्रिकेट संघ (ACA) के सचिव देवजीत सेकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया कि जिस पारदर्शी तरीके से टिकट बेचे गए उससे क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह भी बढ़ा है।

देवजीत सेकिया ने, 'हम स्टेडियम के खचाचक भरा होने की उम्मीद कर रहे हैं। लगभग 38 हजार सीटों में से 21 हजार 200 टिकट आम जनता के लिए थे और टिकट दो चरणों में ऑनलाइन बेचे गए थे। टिकट कुछ ही समय में बिक गए।' अन्य 12 हजार टिकट जिला संघों के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध कराए गए और उन्हें काउंटरों पर बेचा गया। सेकिया ने कहा, 'आमतौर पर जिलों को भेजे गए 40 से 50 प्रतिशत टिकट बिना बिके वापस आ जाते हैं। इस बार मुश्किल से 100 टिकट हमारे पास वापस आए हैं।'

उन्होंने कहा कि बाकी टिकट राज्य संघों को भेजे जाते हैं और कुछ विशेष मेहमानों और आमंत्रित लोगों को मानार्थ पास के रूप में दिए जाते हैं। गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम की क्षमता 39 हजार 500 दर्शकों की है 1,500 सीट ऐसी हैं जहां से मैदान का दृश्य नहीं दिखता। सेकिया ने कहा कि जनवरी 2020 में यहां पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद लोगों में आगामी मैच को लेकर उत्साह और भी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का ध्यान सभी एजेंसियों के साथ मिलकर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैच का दिन दुर्गा पूजा के बीच में है और सभी पहलुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।' बता दें गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी गुवाहाटी पहुंचे हैं। यहां उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। क्रिकेट फैंस एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए लोग एयरपोर्ट पर बेताब नजर आए।